Indian team announced for T20 World Cup: Surya captain, Ishan returns; Shubman out
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के BCCI हेडक्वार्टर में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड की घोषणा की। टीम में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम 4 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह 2 विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर) 4 ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल 5 गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में USA से अपना...