Posts

Showing posts with the label U19

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

Image
  14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका भी जमाया इस तरह उन्होंने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में वैभव ने छक्के से अपना खाता खोला। फिर फिफ्टी पूरी होते-होते 8 छक्के लगा दिए। 246 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए। तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। फिर 27 ओवर में 174 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। भारत ने 23.3 ओवर में मैच जीत लिया। 2-0 से आगे हुआ भारत वैभव 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। तब तक भारत ने 115 रन बना लिए थे। भारत को 27 ओवर में 174 रन बनाने का नया टारगेट मिला। वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने टीम को जीत दिला दी। वेदांत ने 31 और अभिज्ञान ने 48 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से दोनों विकेट माइकल क्रुसकैम्प ने लिए।

IND vs PAK, U19 Asia Cup Final

Image
 रविवार को भारत नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। खिताबी मुकाबले में टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। मैच दुबई स्थित ICC एकेडमी में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 10 बजे होगा। भारत को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वैभव यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं और अब तक 57 छक्के जड़ चुके हैं। इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। इस साल 6 बार भारत ने पाकिस्तान को हराया 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए। अंडर-19 एशिया कप (वनडे) के लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया। इससे पहले मेंस चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) के लीग मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। एशिया कप (T20) में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आईं, जहां ग्रुप स्टेज में भारत ने...