IND vs PAK, U19 Asia Cup Final



 रविवार को भारत नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। खिताबी मुकाबले में टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। मैच दुबई स्थित ICC एकेडमी में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 10 बजे होगा।

भारत को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वैभव यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं और अब तक 57 छक्के जड़ चुके हैं।


इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

इस साल 6 बार भारत ने पाकिस्तान को हराया 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए। अंडर-19 एशिया कप (वनडे) के लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया। इससे पहले मेंस चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) के लीग मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। एशिया कप (T20) में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आईं, जहां ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर ट्रॉफी जीती।

भारत का फाइनल तक का सफर ऑलराउंड प्रदर्शन पर टिका रहा है। बल्लेबाजी में भारत ने टूर्नामेंट के दौरान दो बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। बल्लेबाजी में 17 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू भारत के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ नाबाद 209 रन बनाकर यूथ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया।


वहीं वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन की तेज पारी खेलकर भारत को 433 रन तक पहुंचाया था। फाइनल में एक बार फिर इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।


मिडिल ऑर्डर में आरोन जॉर्ज भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं। उनके साथ विहान मल्होत्रा ने भी अहम योगदान दिया है। ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने फिनिशर की भूमिका में तेज रन बनाए हैं और गेंद से भी असर डाला है। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ उनका 3/33 का प्रदर्शन खास रहा।


गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन ने 4 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। मलेशिया के खिलाफ 5/22 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जबकि उनकी इकोनॉमी 3.36 की रही है।

Comments

Popular posts from this blog

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी