Posts

USA ने नीदरलैंड को टी-20 में पहली बार हराया:93 रन से जीता मैच; साईतेजा मुक्कामल्ला की फिफ्टी, हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके

Image
  यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की है। उसने ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराया। अमेरिका ने नीदरलैंड को टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार हराया चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार के तीसरे मैच में 197 रन का टारगेट चेज कर रही नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके। शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला ने 79 रन बनाए। जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट झटके। लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन ने एक-एक विकेट झटके USA तीसरे नंबर पर आया पहली जीत के साथ USA की टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम के पास 3 मैचों में दो अंक हैं। इतने ही अंक, नीदरलैंड के पास हैं, लेकिन डच टीम का नेट रन रेट USA से कम है। भारत 4 अंक लेकर पहले, पाकिस्तान इतने ही अंक से दूसरे स्थान पर हैं। नामीबिया टेबल में सबसे नीचे है।

टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:AUS 170 का टारगेट नहीं चेज कर सका

Image
  टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराया। टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप में हराया है। उसने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलियन को लीग राउंड में हराया था कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया मैट रेनशॉ की फिफ्टी, डेविड-ग्रीन जीरो पर आउट टारगेट चेज कर रहे मैट रेनशॉ (65 रन) ने फिफ्टी लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस (6) ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन का खाता भी नहीं खुला। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी के अलावा, इवांस को 3 विकेट मिले। जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी लगाई जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धश...

Realme P4 Power 5G With 10,001mAh Battery, 50-Megapixel Camera Goes on Sale in India: Price, Offers

Image
  स्मार्टफोन की दुनिया में अक्सर हम बैटरी लाइफ और परफॉरमेंस के बीच समझौता करते आए हैं। लेकिन Realme ने अपने नए Realme P4 Power 5G के साथ इस बहस को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया है। 29 जनवरी 2026 को लॉन्च हुए इस फोन ने टेक जगत में तहलका मचा दिया है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो सुबह से लेकर अगली सुबह तक आपका साथ न छोड़े, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 1. बैटरी: 10,001 mAh का महासागर इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी विशालकाय 10,001 mAh की बैटरी है। जहाँ आज के दौर में फ्लैगशिप फोन्स भी 5000-6000 mAh पर सिमट जाते हैं, वहाँ Realme P4 Power एक पावर बैंक की तरह काम करता है। कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग पर यह बैटरी आराम से 3 से 4 दिन तक चल सकती है। चाहे आप लंबी यात्रा पर हों या घंटों गेमिंग कर रहे हों, 'लो बैटरी' का डर अब इतिहास बन चुका है। इसके साथ आने वाला सुपर-फास्ट चार्जर इस विशाल बैटरी को भी कम समय में चार्ज करने में सक्षम है। 2. परफॉरमेंस: MediaTek Dimensity 7400 Ultra की ताकत सिर्फ बैटरी ही नहीं, परफॉरमेंस के मामले में भी यह फोन किसी से कम नहीं है। इसमें Med...

RCB ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग जीता DC लगातार चौथा फाइनल हारी, मंधाना ने 87, जॉर्जिया ने 79 रन बनाए

Image
 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीत लिया है। टीम ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु 2024 में पहली बार चैंपियन बनी थी। जबकि दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में बेंगलुरु ने 2 गेंद रहते ही 204 रन का टारगेट चेज कर लिया। यह WPL फाइनल का का सबसे बड़ा रन चेज है। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रन की पारी खेली। जबकि जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए। दोनों ने 92 बॉल पर 165 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। राधा यादव और नदीन डी क्लर्क ने शुरुआती दो गेंद पर 2 सिंगल लिए। राधा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। चौथी गेंद उन्होंने कवर्स की दिशा में खेली, लेकिन उनका बैट स्टंप से टकरा गया। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरीं। इस तरह RCB ने दूसरा टाइटल जीत लिया। दिल्ली के काम न आई रॉड्रिग्ज की फिफ्टी दिल्ली से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 37 बॉल पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे। उनके अलावा, लौरा वोल्वार्ट 44 और शिनेल हेनरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिजेल ली ने 37 और शेफाली वर...

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

Image
  14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका भी जमाया इस तरह उन्होंने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में वैभव ने छक्के से अपना खाता खोला। फिर फिफ्टी पूरी होते-होते 8 छक्के लगा दिए। 246 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए। तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। फिर 27 ओवर में 174 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। भारत ने 23.3 ओवर में मैच जीत लिया। 2-0 से आगे हुआ भारत वैभव 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। तब तक भारत ने 115 रन बना लिए थे। भारत को 27 ओवर में 174 रन बनाने का नया टारगेट मिला। वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने टीम को जीत दिला दी। वेदांत ने 31 और अभिज्ञान ने 48 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से दोनों विकेट माइकल क्रुसकैम्प ने लिए।

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

Image
  ​ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में होने वाला एशेज सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा। रिटायरमेंट की घोषणा करते समय ख्वाजा ने अपने करियर के दौरान झेले गए नस्लीय भेदभाव और मैनेजमेंट के दोहरे रवैये पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। ​ख्वाजा ने बताया कि पाकिस्तानी मूल और मुस्लिम होने की वजह से उन्हें हमेशा अलग नजरिए से देखा गया। उन्होंने कहा कि चोटिल होने पर मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने बिना हकीकत जाने उन पर सवाल उठाए। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा, "पाकिस्तानी या वेस्ट इंडियन खिलाड़ियों को अक्सर 'स्वार्थी', 'आलसी' और 'टीम के लिए न खेलने वाला' करार दिया जाता है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इन चीजों का सामना किया है गोल्फ बनाम 15 बीयर: ख्वाजा ने बताया कैसे होता है उनके साथ भेदभाव पर्थ टेस्ट से पहले गोल्फ खेलने और प्रैक्टिस सेशन छोड़ने को लेकर उस्मान ख्वाजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ख्वाजा को इस बात का मलाल है कि उनकी चोट का ठीकरा गोल्फ पर फोड़ा गया, जबकि ...

Indian team announced for T20 World Cup: Surya captain, Ishan returns; Shubman out

Image
  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के BCCI हेडक्वार्टर में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड की घोषणा की। टीम में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम  4 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह  2 विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर) 4 ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल 5 गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में USA से अपना...