USA ने नीदरलैंड को टी-20 में पहली बार हराया:93 रन से जीता मैच; साईतेजा मुक्कामल्ला की फिफ्टी, हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके


 

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की है। उसने ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराया। अमेरिका ने नीदरलैंड को टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार हराया

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार के तीसरे मैच में 197 रन का टारगेट चेज कर रही नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके। शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए।


इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला ने 79 रन बनाए। जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट झटके। लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन ने एक-एक विकेट झटके


USA तीसरे नंबर पर आया पहली जीत के साथ USA की टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम के पास 3 मैचों में दो अंक हैं। इतने ही अंक, नीदरलैंड के पास हैं, लेकिन डच टीम का नेट रन रेट USA से कम है। भारत 4 अंक लेकर पहले, पाकिस्तान इतने ही अंक से दूसरे स्थान पर हैं। नामीबिया टेबल में सबसे नीचे है।

Comments

Popular posts from this blog

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

Realme P4 Power 5G With 10,001mAh Battery, 50-Megapixel Camera Goes on Sale in India: Price, Offers