टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:AUS 170 का टारगेट नहीं चेज कर सका

 


टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराया। टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप में हराया है। उसने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलियन को लीग राउंड में हराया था

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

मैट रेनशॉ की फिफ्टी, डेविड-ग्रीन जीरो पर आउट टारगेट चेज कर रहे मैट रेनशॉ (65 रन) ने फिफ्टी लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस (6) ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन का खाता भी नहीं खुला। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी के अलावा, इवांस को 3 विकेट मिले।

जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी लगाई जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

Comments

Popular posts from this blog

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

Realme P4 Power 5G With 10,001mAh Battery, 50-Megapixel Camera Goes on Sale in India: Price, Offers