Indian team announced for T20 World Cup: Surya captain, Ishan returns; Shubman out

 


टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के BCCI हेडक्वार्टर में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड की घोषणा की।


टीम में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला।

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम 

  • 4 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह 
  • 2 विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • 4 ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल
  • 5 गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में USA से अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। इसका वेन्यू बाद में तय होगा


गिल को जब टीम का उप कप्तान बनाया गया, तब उन्हें प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की जगह मौका मिला। हालांकि वे 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इस दौरान उन्होंने 135.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 377 रन बनाए। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी T20I में पैर की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे


भारत के मैचों का शेड्यूल


भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे


टूर्नामेंट में 20 टीमें खेलेंगी


टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को आसान ग्रुप मिला है। टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है। इसके अलावा वनडे चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने पाकिस्तान को मात दी थी

Comments

Popular posts from this blog

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

IND vs PAK, U19 Asia Cup Final

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी