वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

 

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका भी जमाया

इस तरह उन्होंने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में वैभव ने छक्के से अपना खाता खोला। फिर फिफ्टी पूरी होते-होते 8 छक्के लगा दिए।


246 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए। तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। फिर 27 ओवर में 174 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। भारत ने 23.3 ओवर में मैच जीत लिया।


2-0 से आगे हुआ भारत वैभव 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। तब तक भारत ने 115 रन बना लिए थे। भारत को 27 ओवर में 174 रन बनाने का नया टारगेट मिला। वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने टीम को जीत दिला दी। वेदांत ने 31 और अभिज्ञान ने 48 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से दोनों विकेट माइकल क्रुसकैम्प ने लिए।

Comments

Popular posts from this blog

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

Realme P4 Power 5G With 10,001mAh Battery, 50-Megapixel Camera Goes on Sale in India: Price, Offers