Posts

Indian team announced for T20 World Cup: Surya captain, Ishan returns; Shubman out

Image
  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई के BCCI हेडक्वार्टर में शनिवार को सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड की घोषणा की। टीम में अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया। इसके अलावा ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी टीम में मौका मिला। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम  4 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह  2 विकेटकीपर- संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ईशान किशन (विकेटकीपर) 4 ऑलराउंडर- शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल 5 गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में USA से अपना...

IND vs PAK, U19 Asia Cup Final

Image
 रविवार को भारत नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। खिताबी मुकाबले में टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। मैच दुबई स्थित ICC एकेडमी में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 10 बजे होगा। भारत को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वैभव यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं और अब तक 57 छक्के जड़ चुके हैं। इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। इस साल 6 बार भारत ने पाकिस्तान को हराया 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए। अंडर-19 एशिया कप (वनडे) के लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया। इससे पहले मेंस चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) के लीग मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। एशिया कप (T20) में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आईं, जहां ग्रुप स्टेज में भारत ने...