Posts

Showing posts from January, 2026

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 10 छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका पस्त, 19 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

Image
  14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका भी जमाया इस तरह उन्होंने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में वैभव ने छक्के से अपना खाता खोला। फिर फिफ्टी पूरी होते-होते 8 छक्के लगा दिए। 246 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए। तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। फिर 27 ओवर में 174 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। भारत ने 23.3 ओवर में मैच जीत लिया। 2-0 से आगे हुआ भारत वैभव 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। तब तक भारत ने 115 रन बना लिए थे। भारत को 27 ओवर में 174 रन बनाने का नया टारगेट मिला। वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने टीम को जीत दिला दी। वेदांत ने 31 और अभिज्ञान ने 48 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से दोनों विकेट माइकल क्रुसकैम्प ने लिए।

उस्मान ख्वाजा ने किया संन्यास का ऐलान, नस्लवाद और भेदभाव पर कही बड़ी बात

Image
  ​ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में होने वाला एशेज सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा। रिटायरमेंट की घोषणा करते समय ख्वाजा ने अपने करियर के दौरान झेले गए नस्लीय भेदभाव और मैनेजमेंट के दोहरे रवैये पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। ​ख्वाजा ने बताया कि पाकिस्तानी मूल और मुस्लिम होने की वजह से उन्हें हमेशा अलग नजरिए से देखा गया। उन्होंने कहा कि चोटिल होने पर मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने बिना हकीकत जाने उन पर सवाल उठाए। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा, "पाकिस्तानी या वेस्ट इंडियन खिलाड़ियों को अक्सर 'स्वार्थी', 'आलसी' और 'टीम के लिए न खेलने वाला' करार दिया जाता है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इन चीजों का सामना किया है गोल्फ बनाम 15 बीयर: ख्वाजा ने बताया कैसे होता है उनके साथ भेदभाव पर्थ टेस्ट से पहले गोल्फ खेलने और प्रैक्टिस सेशन छोड़ने को लेकर उस्मान ख्वाजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ख्वाजा को इस बात का मलाल है कि उनकी चोट का ठीकरा गोल्फ पर फोड़ा गया, जबकि ...